Friday, October 23rd, 2026

2 लेपटॉप व 6 स्मार्ट वॉच पार

रायपुर
बीरगांव के डगली काम्पलेक्स में स्थित दुकान से अज्ञात चोर ने दुकान का ताला तोड़कर 2 लेपटॉप, 6 नग स्मार्ट वॉच व नगद 3000 रुपये को चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर उरला पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

उरला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डगली काम्पलेक्स में नितिन शर्मा का दुकान है, रोजाना की तरह वह 26 मार्च को अपनी दुकान को बंद कर गया था, 27 को जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर दुकान का नजारा ही देखने लायक था दुकान का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। नितिन ने तत्काल उरला पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। नितिन ने पुलिस के आने के बाद सामानों की गिनती की तब पता चला कि 2 लेपटॉप, 6 नग स्मार्ट वॉच व नगद रखे 3000 रुपये गायब थे। सभी की कीमत लगभग 85700 रुपये आंकी गई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

#लेपटॉप

Source : Agency

पाठको की राय